Business Desk – Share Market Update : आज यानी शुक्रवार, 5 जून को सेंसेक्स 150 अंक (0.23%) की तेजी के साथ 74,500 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 50 अंकों (0.18%) की तेजी है, ये 23,450 के स्तर पर आ गया है. आज के कारोबार में मीडिया और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है.

एशियाई बाजारों में दबाव, कोस्पी में सबसे बड़ी गिरावट
ग्लोबल बाजारों में मिले-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में रहा और 362 अंक यानी 3.96% टूटकर 8299 के स्तर पर बंद हुआ.
वहीं जापान का निक्केई 809 अंक यानी 1.61% गिरकर 66,384 पर आ गया. इसके अलावा हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी 193 अंक यानी 0.78% फिसलकर 25,060 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल
एशियाई बाजारों में गिरावट के विपरीत, अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई. डाउ जोन्स 875 अंक यानी 1.73% चढ़कर 51,562 के स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 भी 31 अंक यानी 0.41% की बढ़त के साथ 7,584 पर पहुंच गया. हालांकि टेक शेयरों वाला नैस्डैक मामूली 23 अंक यानी 0.09% की गिरावट के साथ 26,831 के स्तर पर बंद हुआ.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FII/FPI) की बिकवाली का सिलसिला जारी है. गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 4,447 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,360 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया.
30 दिनों में 71 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 22,338 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 71,681 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इसी अवधि में 24,800 करोड़ रुपए और 93,265 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है. इससे साफ है कि बाजार में घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी विदेशी बिकवाली के असर को काफी हद तक संतुलित कर रही है.

