Business Desk- Share Market Update: आज 15 मई को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 75,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त देखी गई, जो 23,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 234 अंक या 3.31% गिरकर 7,716 पर बंद हुआ. जापान का निक्केई 804 अंक या 1.28% गिरकर 61,850 पर पहुंच गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 280 अंक या 1.06% गिरकर 26,109 पर कारोबार कर रहा था.
हालाँकि, गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाज़ारों में बढ़त दर्ज की गई. डॉव जोन्स 370 अंक या 0.75% चढ़कर 50,063 पर बंद हुआ. नैस्डैक इंडेक्स में 233 अंकों या 0.88% की बढ़त देखी गई, जो 26,635 पर पहुंच गया. इस बीच S&P 500 इंडेक्स 57 अंकों या 0.77% की बढ़त के साथ 7,501 पर बंद हुआ.
भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs/FPIs) ने गुरुवार को 188 करोड़ के शेयर खरीदे. हालांकि, पिछले 7 दिनों में, विदेशी निवेशकों ने 14,913 करोड़ की बिकवाली की है. पिछले 30 दिनों में 55,831 करोड़ की बिकवाली की है. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने गुरुवार को 684 करोड़ की खरीदारी की. पिछले 7 दिनों में DIIs ने 20,483 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में 55,094 करोड़ के शेयर खरीदे हैं.
कल तेजी के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स
कल, सेंसेक्स 790 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था. इससे पहले, गुरुवार, 14 मई को शेयर बाज़ार में बढ़त देखने को मिली थी. सेंसेक्स 790 अंकों (1.06%) की बढ़त के साथ 75,399 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 277 अंकों (1.18%) की बढ़त के साथ 23,690 पर बंद हुआ.

