Business Desk- Share Market Update : आज यानी मंगलवार, 19 मई को सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के साथ 75,700 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी है, ये 23,750 के स्तर पर आ गया है. आज के कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है.

एशियाई बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 286 अंक यानी 3.61% की गिरावट के साथ 7244 स्तर पर बंद हुआ.
जापान का निक्केई इंडेक्स भी 386 अंक टूटकर 60,430 पर पहुंच गया. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 48 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,723 स्तर पर कारोबार करता दिखा.
अमेरिकी बाजारों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला. डाउ जोन्स 160 अंक यानी 0.32% चढ़कर 49,686 पर बंद हुआ. दूसरी ओर नैस्डैक 134 अंक फिसलकर 26,091 पर आ गया, जबकि S&P 500 इंडेक्स 5 अंक की हल्की गिरावट के साथ 7,403 स्तर पर बंद हुआ.
विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 1,329 करोड़ रुपए की खरीदारी की. हालांकि बीते 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 5,146 करोड़ रुपए की बिकवाली की है.
वहीं पिछले 30 दिनों में 55,567 करोड़ रुपए बाजार से निकाले हैं. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बीते 7 दिनों में 12,585 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 61,285 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

