Business Desk – Share Market Update : आज यानी बुधवार, 27 मई को सेंसेक्स 50 अंक (0.06%) की तेजी के साथ 76,050 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 20 अंकों (0.09%) की तेजी है, ये 23,930 के स्तर पर पहुंच गया है. आज के कारोबार में मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, कोस्पी में जोरदार तेजी

एशियाई शेयर बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा मजबूती के साथ उभरा और 8433 के स्तर पर 377 अंकों यानी 4.79% की शानदार तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुआ. निक्केई 65817 के स्तर पर 821 अंकों की बढ़त के साथ 1.26% ऊपर रहा. दूसरी तरफ हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में दबाव देखने को मिला और यह 25412 के स्तर पर 188 अंक यानी 0.78% की गिरावट के साथ बंद हुआ.

अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा

अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला. डाउ जोन्स इंडेक्स 50462 के स्तर पर 118 अंकों की गिरावट के साथ 0.23% नीचे बंद हुआ. हालांकि टेक शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जिसके चलते नैस्डैक इंडेक्स 26656 के स्तर पर 312 अंकों की तेजी के साथ 1.19% ऊपर बंद हुआ. वहीं S&P 500 इंडेक्स भी 7519 के स्तर पर 46 अंकों की बढ़त के साथ 0.61% मजबूत होकर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली, DII ने संभाला बाजार

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रही. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने कल 2408 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. पिछले 7 दिनों में FIIs की कुल बिकवाली 7918 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले 30 दिनों में विदेशी निवेशक 46,435 करोड़ रुपए की निकासी कर चुके हैं.

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को सहारा देने का काम किया. DIIs ने कल 1362 करोड़ रुपए की खरीदारी की. पिछले 7 दिनों में DII की कुल खरीद 13,714 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले 30 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 69,545 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.

बाजार पर निवेशकों की नजर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों की खरीदारी बाजार को स्थिर बनाए हुए है. ग्लोबल संकेतों, अमेरिकी बाजार की चाल और एशियाई बाजारों के उतार-चढ़ाव का असर आने वाले कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजार पर देखने को मिल सकता है.