Business Desk – Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार, 6 मई को तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी 200 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. IndiGo, Mahindra & Mahindra, Bajaj Finance और Trent जैसे शेयरों में 3% तक की तेजी आई है. निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, पब्लिक सेक्टर बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है, जिसमें लगभग 2% की बढ़त हुई है. इसके अलावा, Auto, Financial Services, IT, Metals और Private Banks जैसे सेक्टरों में भी 1% तक की बढ़त दर्ज की जा रही है.
Nifty 50 के टॉप 5 गेनर्स
आज के ट्रेडिंग सेशन में Nifty 50 के कई अहम शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली. IndiGo के शेयर 4,320 रुपए पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 85.40 रुपए (2.01%) की बढ़त दर्ज की गई. Shriram Finance 15.60 रुपए (1.62%) की बढ़त के साथ 980 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
TMPV के शेयर 5.20 (1.53%) की बढ़त के साथ 345 रुपए पर दर्ज की गई. Advanced Enzymes 3.52 (1.44%) की बढ़त के साथ 252 पर बंद कारोबार कर रहा है, जबकि Bajaj Finserv टॉप गेनर्स में शामिल रहा. 15.40 (1.43%) की बढ़त के साथ 1,820 पर कारोबार कर रहा है.
Nifty 50 के टॉप 5 लूजर्स
इसके उलट, कुछ बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली. L&T के शेयर 3,974 पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 80.50 (1.99%) की गिरावट दर्ज की गई. HUL 29.60 (0.49%) की गिरावट के साथ 2,330 पर कारोबार कर रहा है.
ITC 1.35 (0.48%) की गिरावट के साथ 310 पर आ गया. ONGC 288 के स्तर पर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि Reliance Industries 4.90 (0.04%) की हल्की गिरावट के साथ 1,469 पर कारोबार कर रहा है.
एशियाई बाजारों में भी आज तेजी
आज एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा गया. दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 434 अंकों (5.99%) की जोरदार बढ़त के साथ 7,355 के स्तर पर बंद हुआ. जापान का Nikkei 228 अंकों (0.38%) की बढ़त के साथ 59,513 पर पहुंच गया. वहीं, हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स 259 अंकों (0.82%) की बढ़त के साथ 26,158 पर बंद हुआ.
5 मई को अमेरिकी बाजारों में तेजी
पिछले ट्रेडिंग सत्र के दौरान अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली. Dow Jones 356 अंकों (0.73%) की बढ़त के साथ 49,298 के स्तर पर पहुंच गया. Nasdaq 258 अंकों (1.03%) की बढ़त के साथ 25,326 पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 58 अंकों (0.81%) की बढ़त के साथ 7,259 पर पहुंच गया.
FIIs ने 7 दिनों में 8,834 करोड़ के शेयर बेचे
निवेशकों की गतिविधियों पर नजर डालें तो, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs/FPIs) ने पिछले 7 दिनों में 8,834 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान 10,854 करोड़ की खरीदारी करके बाजार को सहारा दिया है.
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, DIIs ने 2,603 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की है, जबकि FIIs/FPIs ने 3,622 करोड़ की बिकवाली की है. पिछले 30 दिनों में, DIIs ने 35,962 करोड़ की खरीदारी की है, जबकि FIIs/FPIs ने 44,492 करोड़ की निकासी दर्ज की है.
मंगलवार को Sensex 251 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ
मंगलवार, 5 मई को सेंसेक्स 251 अंक (0.33%) गिरकर 77,017 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 86 अंक (0.36%) गिरकर 24,032 के स्तर पर बंद हुआ. आज के ट्रेडिंग सत्र में, ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज़्यादा खरीदारी देखने को मिली, जबकि रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

