Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में 5 फरवरी यानी आज गिरावट दर्ज की गई है. शेयर मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गया. सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 83,417 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी (Share Market Update) भी धड़ाम हो गया. अभी 127 अंक गिरकर 25,648 पर ट्रेड कर रहा है.

इसके अलावा ऑटो, मेटल और फार्मा स्टॉक में बिकवाली का जोरदार दबाव दिख रहा है. हालांकि, IT और FMCG शेयर्स में (Share Market Update) तेजी नजर आ रही है. वहीं 30 सेंसेक्स शेयरों में से 21 नीचे ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी 50 के 37 शेयर नीचे हैं.

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट – Share Market Update

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.73 प्रतिशत गिरकर 53,898 पर है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.58 प्रतिशत गिरकर 5,179 पर है.
  • हांगकांग का हैंग सेंग 1.28 प्रतिशत गिरकर 26,503 पर है. चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.03 प्रतिशत गिरकर 4,059 पर है.
  • 4 फरवरी को, US डाउ जोन्स 0.53 प्रतिशत बढ़कर 49,407 पर बंद हुआ. नैस्डैक 1.51 प्रतिशत नीचे और S&P 500 0.51 प्रतिशत नीचे बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों ने 4 फरवरी को 250 करोड़ के स्टॉक्स बेचे

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 4 फरवरी को ₹250 करोड़ के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹6.49 करोड़ के शेयर खरीदे.
  • दिसंबर 2025 में, FIIs ने कुल 34 हजार 350 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान, DIIs, जो बाजार को सपोर्ट कर रहे थे. उन्होंने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे.

कल मार्केट में थी तेजी- Share Market Update

4 फरवरी को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ. निफ्टी 48 अंक बढ़कर 25,776 पर बंद हुआ. ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयरों में तेजी रही, जबकि IT और बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 पॉजिटिव दायरे में बंद हुए.