Shehzad Poonawalla : अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। शो के फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खास बात यह है कि जीत के बाद शहजाद ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने शो से मिलने वाली इनामी राशि अपने पास रखने के बजाय बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करने का ऐलान किया है।

शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी

‘राइज एंड फॉल 2’ में शुरुआत से ही शहजाद पूनावाला काफी चर्चा में रहे। शो के पहले ही दिन सिवेट तोमर के साथ उनकी तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद भी वह लगातार अपने गेम और बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहे। पूरे सीजन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आखिर तक अपनी जगह बनाए रखी। फिनाले में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए सीजन 2 का खिताब जीत लिया।

ये रहे शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट

इस सीजन के फिनाले में कई चर्चित चेहरे टॉप 5 तक पहुंचे। शहजाद पूनावाला ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं, बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी को सेकेंड रनरअप के स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वरा भास्कर चौथे और टीवी अभिनेता करण पटेल पांचवें नंबर पर रहे। इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच पूरे सीजन में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान

शहजाद पूनावाला की जीत से ज्यादा चर्चा उनके इस फैसले की हो रही है। दरअसल, शो में आने से पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर वह राइज एंड फॉल 2 जीतते हैं, तो इनाम में मिलने वाली पूरी रकम बिहार और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान कर देंगे। अब शो जीतने के बाद उन्होंने मंच से अपना यह वादा एक बार फिर दोहराया है।

दोनों राज्यों के सीएम रिलीफ फंड में देंगे पैसे

शहजाद ने साफ किया कि वह अपनी जीती हुई रकम बिहार और असम के मुख्यमंत्रियों की ओर से बनाए गए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। उनका कहना है कि इस पैसे से बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों को मदद मिल सकेगी। रियलिटी शो में जीत हासिल करने के बाद अपनी खुशी को जरूरतमंद लोगों के साथ बांटने का उनका यह फैसला लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Alia Bhatt: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, राहा के साथ तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m