आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना विजयपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग वीरपुर के घूघस गांव से विजयपुर के झारबडौदा भात देने जा रहे थे। इसी दौरान गैस गोदाम के पास हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के नीचे आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें: खंडवा में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे की मौत, तीन घायल, शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों के मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पूर्व मंत्री रामनिवास भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। यह सभी लोग गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं। फिलहाल विजयपुर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा एलिवेटेड रोड का गाटर, पश्चिम बंगाल का मजदूर घायल, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले में विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है। जबकि 24 लोग घायल हुए है। गंभीर रुप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

