चंडीगढ़। शिमला के जंगलों में भीषण आग लगी है। इस आग को बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग बढ़ते ही जा रही है। एयरफोर्स, फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझने से लगी हैं , इस बीच खबर यह भी है कि इस भयानक आग को बुझाने के लिए चंडीगढ़ के सुखना लेक से पानी भेजनी की व्यवस्था की गई है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने सुखना झील से पानी भरकर आग पर पानी डाला। यह काम 15 घंटे से ज्यादा समय तक चला, रात में भी काम जारी रहा।
अभी भी जंगलों में नजर रखी हुई है, जिससे आग दोबारा ना भड़के। खबर है कि केसोलन जिले के कसौली में जंगल में भीषण आग लगने से भारतीय एयरफोर्स स्टेशन के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था। हालत को देखते हुए दो हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए लगाए गए। सोलन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह आग कसौली एयरफोर्स स्टेशन के पास लगी है।
आग ने जंगल के बड़े हिस्से को घेर लिया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए तुरंत पहुंचीं, लेकिन वे इसे काबू नहीं कर पाए.

इसके बाद एयरफोर्स ने जंगल के मुश्किल हिस्सों में लगी आग बुझाने के लिए अपने ‘एमआई-17’ और ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर लगाए। आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना लेक से भी पानी लाया गया। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि चंडीगढ़ के कुछ इलाकों से जंगल ने लगी आग की लालिमा नजर आ रही है, हालांकि आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
