चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल से अहम खबर समाने आई है. यहां पार्टी की जॉइंट सेक्रेटरी रूप कौर संधू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से निकाल दिया है. उसको लेकर यह बार बार बाते सामने आ रही थी कि वह लगातार अनुशासन के खिलाफ जाकर बातें कर रही थीं जो पार्टी के सिद्धांत के खिलाफ है.
आपको बता दें कि पार्टी से उन्हें निकाले के बाद इसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. एक्शन तब लिया गया है जब रूप कौर संधू ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (S.G.P.C.) के मेंबर अमरजीत सिंह चावला से जुड़े मामले जैसे कई दूसरे मामलों पर किए दावों के बाद अमल में लाया गया है. इसका ऐलान अकाली दल की प्रेसिडेंट हरगोबिंद कौर ने किया है.
उन्होंने कहा कि रूप कौर को बार-बार अनुशासनहीनता और गलत व्यवहार के आरोप में पार्टी से बाहर किया गया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला पार्टी की सीनियर लीडरशिप से ठीक से सलाह-मशविरा करने के बाद ही लिया गया है।. गौरतलब है कि रूप कौर ने 19 सितंबर को बहरीन से आई एक महिला को कैमरे के सामने लाकर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की सराय में हुई घटना को लेकर अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज में लगाए गए आरोपों को दोहराया था.
इतना ही नहीं रूप कौर ने यह भी दावा किया है कि बहरीन की महिला के आरोप सामने आने के बाद कई दूसरी महिलाओं ने भी उनसे संपर्क किया है. रूप कौर ने दावा किया कि महिलाओं ने ऐसे नामवर व्यक्तियों के नाम लिए हैं जिन्होंने पंजाब और विदेशों में धार्मिक और राजनीतिक हलकों में अपना अच्छा नाम बनाया है.
- लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस
- Asian Games 2026: बारिश से धुला क्वार्टर फाइनल, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत-पाकिस्तान समेत 4 टीमें, देखें पूरा शेड्यूल
- शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की जॉइंट सेक्रेटरी रूप कौर संधू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से निकाला, जानिए क्या है वजह
- टाइट कपड़े बढ़ा सकते हैं एसिडिटी, जींस से लेकर बेल्ट तक जानें पेट पर कैसे पड़ता है असर
- Gumla Case: 13 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में अब तक आरोपियों की पहचान नहीं, जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित


