शिरोमणि अकाली दल दस जनवरी को पार्टी प्रधान सुखबीर बादल का इस्तीफा स्वीकार करने वाली है। उसके अलावा भी कई ने पार्टी को अपना इस्तीफा दिया है उन सभी को कल स्वीकार कर किया जाएगा। वर्किंग कमेटी ने अब तक इस सभी के इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन अब इसे स्वीकार कर तख्त साहिब को सूचित किया जाने को कहा गया है।
आपको बता दे कि दो दिसंबर को जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह सहित चार अन्य जत्थेदारों ने सुखबीर सहित तमाम अकाली लीडरशिप को सजा सुनाई थी, तब वर्किंग कमेटी से यह भी कहा था कि इनके इस्तीफे तीन दिन में स्वीकार करके तख्त साहिब को सूचित किया जाए।

बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से अमृतसर में मिलने के बाद पार्टी के उपाध्यक्ष डा दलजीत सिंह चीमा ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट पर जानकारी दी कि पार्टी की वर्किंग कमेटी की मीटिंग दस जनवरी को बुलाई गई है जिसमें सुखबीर सहित जिन नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं, उनपर विचार किया जाएगा।बैठक कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में होगी। पार्टी की पुनर्गठन पर भी बात होगी और नए सिरे से भर्ती अभियान आरंभ किया जाएगा।
- Bihar MLC Elections: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग कल वोटिंग, 164 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
- 23 और 24 अक्टूबर को पानी की किल्लत, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
- Jharkhand Train News: ओडिशा में भूस्खलन से रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा-जगदलपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
- स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से छेड़छाड़ और अभद्रताः 6 महीने में दूसरी बार हरकत, पार्षदों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
- घर के बाहर खेलते-खेलते पानी से भरी टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

