अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी की सदस्यता अभियान के साथ-साथ अमृतसर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति से जुड़े विवाद पर रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता अकाली दल के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूदड़ ने की।
बैठक से पहले वरिष्ठ अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इसमें सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा, वर्किंग कमेटी शिरोमणि कमेटी चुनावों के लिए दर्ज की गई सभी फर्जी वोटों को रद्द करवाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही, राज्य की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा होगी.

1 मार्च को होगा प्रधान का चुनाव
अकाली दल के प्रधान का चुनाव 1 मार्च को होना तय है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के पूर्व मुखिया सुखबीर सिंह बादल समेत सभी बड़े नेताओं ने अपनी सदस्यता ले ली है। इसके अलावा, पार्टी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दिए गए आदेशों को लागू करने में भी जुटी हुई है।
50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
शिरोमणि अकाली दल के नए प्रधान के चुनाव को लेकर पार्टी का सदस्यता अभियान 20 जनवरी से पूरे देश में शुरू किया गया था। इसी दिन सुखबीर सिंह बादल ने खुद अपना सदस्यता फॉर्म भरा। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा और 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।.
- मौत से दो-दो हाथः पोखरे में जा समाई दूल्हे की कार, मची चीख-पुकार, जानिए फिर कैसे बची 6 लोगों की जान…
- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, दिल्ली में बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, जानें पूरी बात
- CG Assembly Budget Session: विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज, गरमाएंगे नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन के मुद्दे, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा
- बिहार कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट, पटना जोन में उमड़ा उत्साह, 308 युवाओं ने दी दावेदारी
- PM मोदी के दौरे से पहले नेतन्याहू ने लॉन्च किया Hexagon Alliance, भारत होगा मजबूत पार्टनर?


