अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी की सदस्यता अभियान के साथ-साथ अमृतसर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति से जुड़े विवाद पर रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता अकाली दल के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूदड़ ने की।
बैठक से पहले वरिष्ठ अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इसमें सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा, वर्किंग कमेटी शिरोमणि कमेटी चुनावों के लिए दर्ज की गई सभी फर्जी वोटों को रद्द करवाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही, राज्य की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा होगी.

1 मार्च को होगा प्रधान का चुनाव
अकाली दल के प्रधान का चुनाव 1 मार्च को होना तय है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के पूर्व मुखिया सुखबीर सिंह बादल समेत सभी बड़े नेताओं ने अपनी सदस्यता ले ली है। इसके अलावा, पार्टी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दिए गए आदेशों को लागू करने में भी जुटी हुई है।
50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
शिरोमणि अकाली दल के नए प्रधान के चुनाव को लेकर पार्टी का सदस्यता अभियान 20 जनवरी से पूरे देश में शुरू किया गया था। इसी दिन सुखबीर सिंह बादल ने खुद अपना सदस्यता फॉर्म भरा। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा और 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।.
- Haryana Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर
- ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटरः कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी बदमाश और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, जानें उसके बाद क्या हुआ?
- ‘राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं’, झारखंड के 3 दिवस प्रवास पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस को जमकर घेरा
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार

