अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल को आज एक नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। यह चुनाव अमृतसर स्थित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में होगा, जो श्री हरिमंदिर साहिब के ठीक सामने स्थित है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर पार्टी के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि अमृतसर पहुंच चुके हैं।
सियासी हलकों में चर्चा गर्म है कि क्या एक बार फिर पार्टी की कमान सुखबीर सिंह बादल के हाथों में जाएगी या फिर यह पद किसी नए चेहरे को मिलेगा। यह फैसला न केवल पार्टी की आगामी रणनीति तय करेगा, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि क्या बादल परिवार की पकड़ पार्टी पर बनी रहती है या कोई बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
चुनाव के बाद स्पष्ट होगी भविष्य की दिशा
इस नए अध्यक्ष के नेतृत्व में ही शिरोमणि अकाली दल लुधियाना की आगामी उपचुनाव और भविष्य की विधानसभा चुनावों में भाग लेगा। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद को लेकर उठे विवादों के चलते पार्टी ने हाल ही में चार सीटों पर उपचुनाव में उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया था।

27.5 लाख सदस्यों का दावा, चुनाव में दिखेगा दम
चुनाव के मौके पर पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिरोमणि अकाली दल का यह अध्यक्षीय चुनाव एक ऐतिहासिक परंपरा के तहत होता है, जो पंथक भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने हाल ही में सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें रिकॉर्ड 27.5 लाख लोगों ने सदस्यता ली है। यह पार्टी की व्यापक पहुंच और मजबूत संगठन का प्रमाण है।
अध्यक्ष पद की दौड़ में रोमांच चरम पर
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आज अकाली दल की बागडोर किसे सौंपी जाएगी। यह फैसला पार्टी की आंतरिक राजनीति के साथ-साथ पंजाब की सियासत पर भी गहरा असर डालेगा।
- अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ फूंका बिगुल, जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान कर बढ़ाई सियासी हलचल
- गिरदावरी ड्यूटी पर बवाल, कृषि अमले में आक्रोश, RAEO बोले- फसल सर्वेक्षण कार्य से मुक्त नहीं किया तो विभागीय कार्य होगा बाधित
- नहीं भरा जुर्माना तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान वसूली को लेकर दिया सुझाव
- वायरल Video से पथराव तक… उज्जैन में पुलिस का बड़ा एक्शन; 5 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार, उपद्रवियों पर भी शिकंजा, शाही मस्जिद विवाद में अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
- ’काशी का टाइपोग्राफी जादू’ अब स्क्रीन पर: तीन रिसर्चर्स का शोध-पत्र कोच्चि-2026 के लिए सिलेक्ट, जानें क्यों है खास


