टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में नजर आ रही है. हाल ही में शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा राज खोला है. उन्होंने बताया कि वह एंगेज्ड हैं यानी कि उनकी सगाई हो चुकी है.

बता दें कि शो ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) के चौंथे एपिसोड में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अपनी को-कंटेस्टेंट श्रिया कालरा (Shreya Kalra) से बात करते हुए कहती हैं कि ‘मैं सीधा शादी करना चाहती हूं.’ उन्हें कैसा लड़का पसंद है ये पूछे जाने पर वो शिवांगी मुस्कुराते हुए कहती हैं ‘मैं एंगेज्ड हूं’ इसका मतलब है कि शिवांगी ने सगाई कर ली है.
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) एक लंबे वक्त तक एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के साथ रिलेशनशिप में थी. हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. एक्ट्रेस के काम की बात करें, तो शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे रोमांटिक और फैमिली ड्रामा शो किए हैं. इन सीरियलों के कारण उन्हें घर-घर पहचान मिली थी.
बता दें कि ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में इस बार कुल 15 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है. शो को इस बार फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) होस्ट कर रहे हैं. शो में राम कपूर (Ram Kapoor), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary), सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala), रियाज़ अली (Riyaz Aly), श्रेया कालरा (Shreya Kalra), योगेश रावत (Yogesh Rawat), वरुण यादव (Varun Yadav), पामेला सेरेना (Pamela Serena), श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) और माधुरी ग्रोवर (Madhuri Grover) नजर आ रहे हैं.

