परवेज खान, शिवपुरी। अपने बयानों और अनूठे अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में उनकी रामकथा चल रही है, जिसके दौरान उनका एक चुटीला अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कथा के बीच उन्होंने करवा चौथ के पावन पर्व पर एक ऐसा मजाकिया तंज कसा, जिसने सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर ली हैं।
करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’
कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ के व्रत को लेकर चुटकी लेते हुए इसे ‘खसम पूजन दिवस’ करार दिया। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि पत्नियां साल में सिर्फ एक दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, लेकिन बाकी के 364 दिन पतियों को ताने ही मारती रहती हैं।
बाबा के इस हल्के-फुल्के और हास्य से भरे तंज का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है। उनके इस बेबाक और मजाकिया अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

