परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां युवती के परिजनों ने प्रेमी को बीती रात उस समय पकड़ लिया, जब वह प्रेमिका को साथ ले जाने के लिए पहुंचा था। इसके बाद परिजनों ने रातभर युवक की बांधकर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर से कुछ दूरी पर मौजूद नाले के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के घरवालों की शिकायत पर युवती के पिता व दादा समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पिता-दादा को राउंडअप भी कर लिया है।
नाले में पड़ा मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, कोलारस में चंदौरिया मौजा कुशवाह पुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब पड़ताल की तो मृतक की पहचान अर्जुन उर्फ गोलू (26 ) पुत्र भगवान सिंह पाल निवासी ग्राम नेगमा थाना रन्नौद के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: नाबालिग से हैवानियत की हदें पार: लंच ब्रेक में स्कूल से घर लेकर गए, फिर कमरे में बंद कर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, VIDEO भी बनाया
दो महीने पहले युवती से हुई थी पहचान
प्रत्यक्षदर्शी मृतक के ममेरे भाई कल्ला पाल ने पुलिस को बताया है कि उसके भाई अर्जुन की दो माह पहले वर्षा कुशवाह से पहचान हुई। बाद में दोनों प्रेम करने लगे। उसका भाई ट्रक चालक है और बीती रात वह वर्षा को भगा ले जाने के लिए गया था। इसी दौरान वर्षा के घरवालों ने अर्जुन को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
इधर, पुलिस ने तुरंत वर्षा के घर पर दबिश दी तो पिता रमेश कुशवाह और दादा लट्टू राम कुशवाह मिल गए। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनो आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि रात करीब 1 बजे अर्जुन पहुंचा और वह उनकी बेटी को घर से गुपचुप ले जा रहा था, लेकिन दोनों को भागते हुए पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर; पास से जा रहे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर
युवती के पिता-दादा समेत 6 पर केस
इसके बाद अर्जुन को रस्सी से बांधकर उसकी लाठियों से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसके शव को नाले किनारे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अर्जुन के गुप्तांग पर भी गहरी चोटें मारी थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता रमेश और दादा लट्टू राम कुशवाह समेत 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

