इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद-छनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। साइकिल से घर लौट रही युवती को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
READ MORE: बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः कुछ दिन पहले पेरोल पर आया था जेल से बाहर
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज सामने आए, जिससे हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में युवती अपनी साइड में साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आया और उसने युवती को टक्कर मार दी।

