कुमार इंदर, जबलपुर/शिवपुरी। मध्य प्रदेश के वकील समुदाय में गुस्सा चरम पर है। शिवपुरी जिले के करैरा में 14 फरवरी को वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के विरोध में आज सोमवार को प्रदेशभर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूरी तरह दूर रहेंगे। अदालतों में कोई पैरवी नहीं होगी और सभी कोर्ट प्रभावित होंगे।
READ MORE : सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर में लगी गोली
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से ‘प्रतिवाद दिवस’ मनाने का फैसला लिया गया। वकील कोर्ट परिसर में पहुंचेंगे लेकिन सुनवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। विभिन्न बार एसोसिएशनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है, जिससे हजारों केस प्रभावित होंगे।
हत्या का विवरण और आरोप
एडवोकेट संजय सक्सेना रोज की तरह बाइक से करैरा सिविल कोर्ट जा रहे थे, जब सागर ताल/आनंद सागर मंदिर के पास घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वे मौके पर ही मौत के घाट उतर गए। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या जमीन विवाद से जुड़ी है। उन्होंने एक पक्ष को केस जीतवाने के बाद विपक्षी ने सुपारी देकर हत्या कराई। परिवार ने चार लोगों के नाम दिए हैं, जिनमें शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा आदि शामिल हैं। पुलिस जांच में सुपारी हत्या (10 लाख की, 2 लाख एडवांस) और चुनावी रंजिश का भी एंगल सामने आया है। पुलिस ने रविवार को शॉर्ट एनकाउंटर में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक आरोपी घायल हुआ। कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
वकीलों की प्रमुख मांगें
- मृतक वकील के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा।
- परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी।
- आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा।
- अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट का तत्काल लागू होना।
वकील इन मांगों को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 7 दिनों के अंदर राजधानी भोपाल में बड़े घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


