परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार ने शराब दुकानों के साथ संचालित होने वाले अहातों को पूरी तरह बंद करने के सख्त आदेश दिए थे, लेकिन शिवपुरी में इन आदेशों का असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा। शहर में शराब दुकानों के आसपास कथित तौर पर अहाते फिर से गुलजार हैं और यहां लोगों को बैठाकर शराब परोसी जा रही है।
प्रदेश सरकार के आदेश को किस तरह से दरकिनार किया गया है, उसकी नजीर आहतों में परोसी जा रही शराब के स्टिंग वीडियो में देखी जा सकती है। शहर के मुख्य स्थल गुरुद्वारा चौक के पास स्थित शराब दुकान, नए बस स्टैंड स्थित शराब दुकान, कमलागंज स्थित शराब दुकानों के आसपास अहाते चलाये जा रहे है।
ये भी पढ़ें: सतना में बारिश बनी आफत: तीन घंटे में 56 मिमी बरसात, सड़कें जलमग्न-भाजपा कार्यालय में घुसा पानी
इन आहतों के आसपास शराबियों के जमघट से जहां आम आदमी परेशानी का सामना कर रहा है। वहीं पुलिस और आबकारी बिभाग के जिम्मेदार बस एक ही राग अलापते नजर आते है कि वह समय समय पर कार्रवाई करते है। सवाल है कि अगर अधिकारी कार्रवाई करते तो क्या शराब ठेकेदार बेखोफ नियम विरुद्ध अहाते खोल पाते। स्पष्ट है कि आबकारी, पुलिस के सरक्षंण में शराब अहाते चलाये जा रहे है। अब देखना होगा जिला कलेक्टर इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



