परवेज खान, शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा ‘एक प्याज’ करती है, जो हमेशा उनकी जेब में रहती है। यह हम नहीं बल्कि खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम में मंच से जनता को बताया है। उन्होंने कहा वह दिखते जवान है पर उनकी आत्मा बूढ़ी हो गई। इसलिए वह हमेशा भीषण गर्मी में अपने पास प्याज रखते है जो उनको लू लपट से बचाती है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गर्मी में सुरक्षा को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘पॉकेट में प्याज ले जाओ कुछ नहीं होने वाला तुमको। न मेरी गाड़ी में एयरकंडिशन चलती है न मैं AC के वातावरण में बैठता हूं। जब लोग मुझसे पूछते है कि मई-जून के माह में 51 डिग्री की गर्मी में, मैं कहता हूं कि ये चंबल की चमड़ी है।’
ये भी पढ़ें: उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने रवि सोलंकी: महाकाल के दर्शन कर CM-प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, सिंहस्थ 2028 को लेकर कही ये बात
सिंधिया ने आगे कहा कि ‘मैं जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा बूढ़ी है। पॉकेट में प्याज ले जाओ, कुछ नहीं होने वाला है। आधुनिक युग में सभी डिब्बे लेकर घूम रहे है, संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। पुरानी चीजें है, आयुर्वेद अब आगे बढ़ रहा है, लेकिन ये चीजों को भी हमें नहीं भूलनी चाहिए। जून के माह में 51 डिग्री भी होगा तो सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और पॉकेज में प्याज डालो।’
वहीं कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स भी जेब में प्याज लेकर पहुंचा था। जिसे देखकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ‘देखो दादा की पॉकेज में भी प्याज है, इसलिए मैं कहता हूं कि सिंधिया परिवार सदैव जनता और जमीन के साथ जुड़ा हुआ है। यही आपका हमारा रिश्ता है। आपका प्यार, आशीर्वाद रहे, आपकी सेवा के लिए ये योद्धा जिंदगी की आखिरी सांस तक तत्पर रहेगा।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

