राजधानी दिल्ली में साइबर फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को कुछ ही क्लिक भारी पड़ गए। ठग ने उसे WhatsApp पर एक फाइल भेजकर दावा किया कि इससे उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी। पीड़ित ने जैसे ही फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल की, उसका मोबाइल हैक हो गया। दरअसल, वह एक मैलिशियस (खतरनाक) फाइल थी, जिसके जरिए साइबर अपराधियों ने फोन का नियंत्रण हासिल कर लिया। फोन हैक होने के बाद ठगों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 75,694 रुपये तक की खरीदारी कर ली। मामले का पता चलने पर पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक, धोखेबाजों ने एक नकली बैंक ऐप (APK फाइल) तैयार की थी, जिसके जरिए पीड़िता को निशाना बनाया गया। जांच में पता चला कि अपराधियों ने फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता को एक फेक फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने के लिए झांसे में लिया। जैसे ही पीड़िता ने फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल की, अपराधियों को उसके फोन और क्रेडिट/डेबिट कार्ड से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक पूरा नियंत्रण मिल गया। इसी के जरिए ठगी को अंजाम दिया गया।
अपराधियों की चाल
जांच में सामने आया कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले क्रेडिट कार्ड कंपनी में काम कर चुके थे, जिससे उन्हें ग्राहकों के डेटा तक पहुंच मिल गई थी। इसी डेटा का इस्तेमाल कर उन्होंने नकली बैंक ऐप (APK) को भरोसेमंद दिखाया और लोगों को झांसे में लिया। ठगों ने फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया, ताकि फोन पर बातचीत के दौरान पीड़ितों का विश्वास जीता जा सके। इसके बाद उन्हें फर्जी फाइल डाउनलोड करने के लिए राजी किया जाता था।
जैसे ही पीड़ित फाइल इंस्टॉल करता, अपराधियों को उसके फोन और कार्ड से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच मिल जाती और वे ठगी को अंजाम देते। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद उपकरणों की जांच कर ठगी के नेटवर्क और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जानें साइबर फ्रॉड से बचने के आसान टिप्स
हालिया साइबर ठगी के मामलों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जितना आसान हुआ है, उतना ही सतर्क रहना भी जरूरी हो गया है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।
इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं
अज्ञात APK फाइल डाउनलोड न करें
कभी भी किसी अनजान लिंक या WhatsApp से भेजी गई APK फाइल इंस्टॉल न करें। बैंक या किसी भी जरूरी सेवा का ऐप केवल आधिकारिक Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।
सीधे बैंक से पुष्टि करें
अगर कोई कॉल, मैसेज या लिंक बैंक के नाम पर आए, तो उस पर भरोसा करने से पहले बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन पर खुद कॉल करके पुष्टि करें।
OTP, CVV या PIN साझा न करें
अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी (OTP, CVV, PIN) किसी के साथ साझा न करें। बैंक कभी भी WhatsApp, कॉल या मैसेज पर यह जानकारी नहीं मांगता।
संदिग्ध संदेशों को अनदेखा करें
किसी भी संदिग्ध लिंक, फाइल या मैसेज को तुरंत ब्लॉक या डिलीट करें। यही सबसे आसान और प्रभावी बचाव है।
साइबर फ्रॉड कितनी बड़ी समस्या
साइबर अपराध अब देश में तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि हर साल हजारों लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार होकर लाखों और करोड़ों रुपये गंवा देते हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें 180 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम दे रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


