मोहित भावसार, शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के नांदनी गांव में 10 साल के मासूम का अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज कुछ घंटे के बाद ही 17 साल के नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है। मासूम बच्चे की हत्या की वारदात की वजह गुटखा पाउच बना। वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग ने मासूम से राजश्री गुटखा लाने की बात कही थी। बच्चे ने गुटखा लाने के बाद कहा कि आगे से वह इस तरीके के काम मुझे ना बताएं, इसी बात से गुस्से में आकर नाबालिग ने एक खंडहरनुमा जगह पर जाकर बच्चे की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।
दो बहनों का इकलौता भाई था
दरअसल मासूम की लाश गांव के पास बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास पुराने खंडहर में मिली थी। शव के पास खून फैला हुआ था और शरीर पर घाव के निशान मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही कालापीपल थाने की पुलिस टीम के साथ एसपी प्रियंका शुक्ला पहुंची। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक 4 कक्षा में पढ़ता था और अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता मजदूरी करते हैं। वह गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद से लापता था, काफी खोजबीन के बाद देर शाम परिजनों ने थाने पहुंच कर बच्चे के लापता होने की की जानकारी दी थी
सुबह खंडहर में लाश मिली
पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव में बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास स्थित खाली मैदान में आखिरी बार बच्चे को इसी क्षेत्र में देखा गया था और यही एक खंडहर से उसकी लाश मिली है, पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक प्रियांशु से किसी व्यक्ति ने गुटखा पाउच मंगवाया था, इसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया, इसी आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

