देश में हर दिन नई-नई राजनीतिक पार्टियां बनती रहती हैं, लेकिन इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का नाम हर किसी के जुबान पर है। सोशल मीडिया के तीन प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक…इनपर कॉकरोच जनता पार्टी ने धमाकेदार एंट्री की है। पार्टी ने खासकर इंस्टाग्राम पर तो अलग ही धमाका किया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी नाम के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए महज 4 दिन में बीजेपी और कांग्रेस जैसी दिग्गज पॉलिटिकल पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर इसके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के मिले समर्थन को लेकर अब नया अपडेट है कि इस पार्टी के पाकिस्तान कनेक्शन हैं. यह दावा दिल्ली में बीजेपी नेता ने किया है.
कॉकरोच जनता पार्टी को देश का राजनीतिक विमर्श बनने में भले ही फॉलअर्स बढ़ने के मुकाबले ज्यादा वक्त लग गया हो, लेकिन अब खुलेतौर पर राजनीतिक बयानबाजी इस मजाक में बनी पार्टी को लेकर शुरू हो गई है. कोई इसे युवाओं का गुस्सा बता रहा है, तो किसी ने इसे राजनीतिक विकल्प करार दिया है.
पार्टी को काफी सपोर्ट मिल रहा है. इसके इंस्टाग्राम पेज पर महज पांच दिन के भीतर 15 मिलियन फॉलोअर्स जुड़ गए हैं. समर्थन के मामले में इस पेज ने बीजेपी के इंस्टाग्राम पेज को काफी पीछे छोड़ दिया है. मामला इतना बढ़ गया था कि इस पार्टी का एक्स अकाउंट ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. लेकिन अब नया अपडेट है कि इस पार्टी के पाकिस्तान कनेक्शन हैं. यह हम नहीं, दिल्ली में बीजेपी नेता ने दावा किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कॉकरोच जनता पार्टी को पाकिस्तान जनता पार्टी कहा है. बकायादा उन्होंने एक Insight Data इमेज भी शेयर किया है.
इस इमेज में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तानी हैं. इनके अलावा यूएसए में 14 प्रतिशत, बांग्लादेश में 14 प्रतिशत, इंडिया में 9 प्रतिशत, यूके में 3 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 3 प्रतिशत, सऊदी अरब में 3 प्रतिशत, यूएई में 2 प्रतिशत और अन्य देश के 3 प्रतिशथ फॉलोअर्स हैं. अब इस कनेक्शन पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
15 मई 2026 को जस्टिस सूर्यकांत ने एक केस की सुनवाई के दौरान बेरोजगार पढ़े-लिखे लोगों के एक ग्रुप की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ से कर दी. बस, यहीं से इस पार्टी का आइडिया पैदा हुआ.
बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी’ का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है। इस पार्टी की पाकिस्तान में भी चर्चा होने लगी है। पाकिस्तान के फेसम जर्नलिस्ट सनाउल्लाह खान (Sana Ullah Khan) ने भारत में बने कॉरकरोच जनता पार्टी को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस पार्टी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल भी हो गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

