चंडीगढ़: सिखों के सबसे बड़े पवित्र धार्मिक स्थल ‘गोल्डन टेंपल’ में वहां के नियम और कायदे को ध्यान में रख कर चलना होता है। अगर कोई आपत्तिजनक कपड़ों के साथ वहां नजर आता है तो उस पर आपत्ति जताई जाती है, ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक विदेशी कपल शार्ट्स ड्रेस पहने नजर आए। कपाल को गेट पर ही रोक गया और उन्हें इस पवित्र स्थान के नियम बताए गए।
खबर है कि एक विदेशी कपल घूमने के लिए गोल्डन टेंपल पहुंचे थे, लेकिन उनके कपड़े अमर्यादित थे, जिसके कारण उन्हें गोल्डन टेंपल के अंदर आने नहीं दिया। गेट पर एक सिख सेवादार ने कहा कि एंट्री फ्री है पहले पूरे कपड़े पहनो। विदेशी कपल स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहा था, इस दौरान ही सिख ने कहा कि निकर पहनकर अंदर जाना मना है।
जानकारी के अनुसार स्वर्ण मंदिर में एक विदेशी महिला ने टिकट के बारे में भी पूछा, जिस पर उसे बताया गया कि यहां एंट्री पूरी तरह फ्री है लेकिन वह शर्ट्स पहनी हुई थी जिसके कारण उसे दरवाजे पर रोक दिया गया। नियम समझने के बाद विदेशी महिला मान गई। आपको बता दे कि गुरुघर की सीमाओं की जानकारी देने के लिए एक नोटिस बोर्ड लगाया गया है। इस पर साफ लिखा है कि टोपी, शॉर्ट्स (निकर), कैपरी, मोजे और मिनी स्कर्ट पहनकर एंट्री अलाउड नहीं है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सिर ढककर और पूरे कपड़े पहनकर गुरुद्वारा साहिब में जाएं।
गोल्डन टेंपल में सिर ढककर और पूरे कपड़े पहनकर गुरुद्वारा साहिब में जाने की अनुमति है। इसके पहले भी कई ऐसे मामले है, जिसमें पब्लिसिटी के उद्देश्य से कई लोग वहां वीडियो बनाने पहुंचे थे जिस पर उन्हें मना किया गया था।
- अभिजीत दीपके को राहुल गांधी का साथ मिलाः सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल की सजा पर उठाए सवाल, कहा- ‘भले ही बैनर अलग हों लेकिन…’
- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई

