सतीश दुबे, डबरा(ग्वालियर) पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सहोना में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने गांव में पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार विवाद जमीन को लेकर था, जिसके चलते एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां चलाईं। 

READ MORE: दिल दहलाने वाली घटनाः इंदौर भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों सहित मां की मौत, पिता घायल

फायरिंग के दौरान कुछ लोगों को गोलियों के छर्रे भी लगे हैं। इस घटना  में भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश शर्मा के भी हाथ में गोली लगी है। साथ ही उनके भाई श्रीनिवास शर्मा को भी लगी है। वहीं गांव के करीब 10 से 15 मकानों पर गोलियों के निशान देखे गए हैं।

READ MORE: पुलिया से नीचे गिरे बाइक सवार: कोचिंग से घर लौट रहे थे छात्र और छात्रा, VIDEO आया सामने

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हे कि जमीनी विवाद को लेकर मंजीत पूरी,अरुण जाट,दिलीप जाट,अनिकेत जाट इन लोगों पर फायरिंग का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m