गुरदासपुर। गुरदासपुर के बाजार में बाइक पर आए दो हमलावरों ने पंजाब वॉच कंपनी की दुकान पर गोलियां चला दी। गोलियां चलाने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदारों में दहशत फैल गई और सभी बाहर इकट्ठे हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि जिस दौरान हमलावर ने दुकान पर गोलियां चलाई थी, उस समय दुकान में कई लोग मौजूद थे। अच्छी बात यह रही की किसी को भी गोली नहीं लगी और सभी सुरक्षित हैं। अचानक गोली चलने के बाद बाजार में भगदड़ भी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बारे में दुकानदार मनु ने बताया कि सुबह बाटा चौक में करीब 9 बजे बाइक पर 2 अज्ञात नौजवान आए। दोनों अपने मुंह को कपड़े से ढक रखा था और उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। दोनों नौजवान उसके बाद आए और उन्होंने दुकान पर गोलियां चला दी। गोली दुकान के शीशे पर लगी, हालांकि इस घटना से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप

