Dharm Desk – मनी प्लांट को आर्थिक समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा और धन आगमन से जोड़कर देखा जाता है साथ यह घर की खूबसूरती को भी बढ़ता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे घर, ऑफिस और बालकनी में लगाना पसंद करते है। हालांकि, मनी प्लांट को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी होते हैं। इनमें सबसे आम सवाल यही होता है कि घर ऑफिस मकान में एक से ज्यादा मनी प्लांट के पौधों को लगाना चाहिए या नहीं। साथ ही इसकी बेल किस दिशा में बढ़नी चाहिए और गमला कहां रखना सही रहता है। इसे लेकर भी अक्सर भ्रम और कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। यहां इन्हीं सब सवालों के जवाब जानते हैं…

कितने मनी प्लांट लगाना शुभ होता है

वास्तु शास्त्र में ऐसा कोई सामान्य नियम नहीं है कि घर में केवल एक ही मनी प्लांट होना चाहिए । घर में एक से ज्यादा मनी प्लांट भी लगाए जा सकते हैं। यानी अगर किसी इंसान के घर में दो या इससे अधिक मनी प्लांट हैं तो केवल संख्या की वजह से इसे अशुभ नहीं माना जाता है। मनी प्लांट कितने हैं, इससे ज्यादा जरूरी है कि पौधा स्वस्थ हो और उसे सही दिशा तथा सही तरीके से रखा गया हो।

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा क्या होनी चाहिए

वास्तु में इसे लेकर बताया गया है, मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ है। इस दिशा को अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है और मनी प्लांट को यहां रखने से घर में सकारात्मकता और आर्थिक उन्नति की ऊर्जा को बढ़ावा मिलने की मान्यता है । इसलिए इसे घर में रखने से पहले दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। केवल सजावट के लिए पौधे को किसी भी कोने में रख देना उचित नहीं।

बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़ाएं

मनी प्लांट की बेल को लेकर भी विशेष सावधानी होनी चाहिए। इसकी बेल को जमीन पर फैलने देने के बजाय हमेशा ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए। इसके लिए दीवार, जाली या लकड़ी का सहारा दिया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में ऊपर की ओर बढ़ती हुई बेल को उन्नति और आगे बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है, जबकि जमीन पर फैली बेल को उचित नहीं माना गया है।

मनी प्लांट की सूखी पत्तियां तुरंत हटाएं

मनी प्लांट की सूखी, पीली या खराव पत्तियों को समय-समय पर हटा देना ही सबसे सही होता है। पौधे को स्वस्थ और हरा-भरा रखना जरूरी है । सूखे पौधे या खराब पत्तियां घर में लंबे समय तक रखना अच्छा नहीं माना जाता।

मनी प्लांट कागमला कैसा और कहां रखें?

मनी प्लांट को साफ-सुथरे और सही आकार के गमले में लगाना बहुत ही जरूरी होता है। टूटा हुआ या गंदा गमला यूस करने से बचें। गमले में पानी जमा न रहने दें, और पौधे की नियमित देख भाल करें। इस तरह घर में एक से ज्यादा मनी प्लांट लगाए जा सकते हैं, लेकिन उनकी संख्या से ज्यादा दिशा, बेल की बढ़त और पौधे की स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी है।