Bihar News: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों के आगामी चुनाव को लेकर बिहार MLC चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद ने कल 8 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। राजद द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान करने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने निशाना साधा था और कहा था कि समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए अवसरवादी लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जो पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ वादाखिलाफी है। रोहिणी के इस टिप्पणी पर बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।
श्रवण कुमार बोले- हार सुनिश्चित है…
राजद में MLC टिकटों के बंटवारे को लेकर रोहिणी आचार्य की टिप्पणी पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, महागठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। उसमें कहीं न प्यार दिखता है न अपनापन दिखता है। स्वार्थ के गठबंधन में इस तरह के निर्णय होते रहते हैं। इससे हम लोग विचलित नहीं होने वाले हैं। जब हार ही सुनिश्चित है, तो चाहे टिकट समर्पित लोगों को दें या बाहरी लोगों को दें उससे क्या फर्क पड़ता है? हारना ही है।
राजद ने 6 सीटों के लिए उतारे हैं उम्मीदवा
दरअसल कल शनिवार (12, सितंबर) को राजद ने बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव के लिए अपने 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राजद द्वारा जारी सूची में पटना शिक्षक क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोशी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है।
रोहिणी आचार्य का एक्स पोस्ट
राजद द्वारा प्रत्याशियों का ऐलान करने पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन चुनाव (विधान परिषद चुनाव ) से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना समर्पित नेताओं – कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का घोर अनादर है। दशकों तक लाठियां खाकर पार्टी और संगठन को सींचने वाले नेताओं को दरकिनार करना राजद के आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कैडर के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है, बल्कि लालू जी की विचारधारा, पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर भी गहरा आघात है।
ये भी पढ़ें- ‘डबल इंजन में आग लग गई’, बाढ़ को लेकर केंद्र पर भड़के तेजस्वी, बोले- बिहार के साथ सौतेला व्यवहार



