देवरिया के पूर्व सांसद और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना की.

देवरिया. पूर्व सांसद और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार सुबह निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सुबह 11:15 बजे अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था.

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद देवरिया क्षेत्र में शोक का माहौल है. उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है.

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.