साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने होमटाउन चेन्नई में नया घर खरीदा है, जिसकी गृह प्रवेश पूजा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में श्रुति बेहद सादगी और पारंपरिक अंदाज में परिवार के साथ नए घर में पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं.

बता दें कि श्रुति हासन (Shruti Haasan) का चेन्नई से खास भावनात्मक रिश्ता रहा है. उनका जन्म इसी शहर में हुआ और यहीं उनका बचपन बीता. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी चेन्नई से ही पूरी की. ऐसे में अपने पसंदीदा शहर में नया घर खरीदना उनके लिए सिर्फ एक प्रॉपर्टी खरीदना नहीं, बल्कि बचपन की यादों और परिवार से जुड़े एहसासों को फिर से जीने जैसा है.

शेयर किया पूजा की फोटो

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में श्रुति हासन (Shruti Haasan) जमीन पर बैठकर विधि-विधान से पूजा करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने पारंपरिक परिधान पहन रखा है और पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश की रस्में निभाती नजर आ रही हैं. सामने आए फोटो में पूजा की सामग्री, मिठाइयां और नए घर की चाबियां भी दिखाई दे रही हैं. परिवार के सदस्यों के साथ श्रुति की मुस्कान इस खास मौके की खुशी को साफ बयां कर रही है. यह गृह प्रवेश समारोह बेहद सादगी भरा और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए. वायरल तस्वीरों को पैपराजी और श्रुति हासन के फैन पेजों ने शेयर किया है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नए घर के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

चेन्नई में नया घर खरीदने के बाद अब श्रुति हासन (Shruti Haasan) के पास मुंबई और चेन्नई दोनों शहरों में शानदार आशियाने हैं. उनका मुंबई वाला घर पहले भी कई बार चर्चा में रह चुका है. यह घर उनके म्यूजिक के प्रति प्यार को बखूबी दर्शाता है. श्रुति अक्सर अपने घर में पियानो बजाते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके घर का इंटीरियर गॉथिक और रस्टिक डेकोर थीम पर आधारित है, जिसमें एंटीक सजावटी सामान और बड़ी-बड़ी खिड़कियां घर को खास लुक देती हैं. लिविंग एरिया को म्यूजिक रूम, सिटिंग स्पेस और डाइनिंग एरिया में खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जिससे घर में खुलापन और प्राकृतिक रोशनी बनी रहती है.

श्रुति हासन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो श्रुति हासन (Shruti Haasan) हाल ही में राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म में अपने स्पेशल डांस नंबर ‘हेल्लाल्लो’ (Hellallallo) को लेकर चर्चा में रही हैं. उनके दमदार डांस परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. फैंस इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर नए अंदाज में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.