चंडीगढ़। पंजाब यूथ कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आदेश के अनुसार शुभम देवगन को पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाल ही में हुए संगठनात्मक चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले शुभम देवगन ने नियुक्ति के बाद संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का संकल्प जताया है।
आपको बता दे कि पंजाब यूथ कांग्रेस चुनाव में शुभम देवगन ने सबसे अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 1,60,154 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगनदीप सिंह को 1,56,271 वोट मिले। करणवीर सिंह ढिल्लों 94,181 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
पार्टी ने गगनदीप सिंह को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और करणवीर सिंह ढिल्लों को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। शुभम देवगन ने पूर्व अध्यक्ष मोहित महेंद्रा का स्थान लिया है, जिन्होंने अगस्त 2023 में पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। यूथ कांग्रेस की इन नियुक्तियों के बाद अब पार्टी के यूथ में और भी उत्साह बढ़ गया है। आने वाले। चुनाव में भी यूथ कांग्रेस अहम भूमिका में समाने आएगी।

नियुक्ति के बाद शुभम देवगन ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और संगठन के सभी साथियों के साथ मिलकर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे।
- गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च, बैरिकेडिंग तोड़कर भागे प्रदर्शनकारी, 1 घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी
- ₹14,999 में नया 5G फोन! itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानें फीचर्स
- बाल-बाल बची जान: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी; आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
- Rajasthan News: भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होते हैं हादसे
- लाड़ली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम, फिर खुलेगा पोर्टल; छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश

