पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही कोलकाता की सड़कों पर अब नजारें भी बदलते हुए साफ-साफ दिखाई देने लगे है. नई सरकार ने कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर होने वाली मुख्य ईद की नमाज को ‘ब्रिगेड परेड ग्राउंड’ में कड़ा फैसला लेते हुए शिफ्ट कर दिया है. सरकार के अनुसार रेड रोड’ पर शहर की दम तोड़ती ट्रैफिक स्थिति में मानो एक जान सा आ गया. थोड़ी सियासी बहस के बाद इसे मुस्लिम समाज के प्रमुख धार्मिक नेताओं का भी साथ मिलने लगा. वहीं, इमाम शफीक कासमी ने इसे एक ‘सकारात्मक कदम’ बताया.

रेड रोड पर होने वाली मुख्य ईद की नमाज को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में स्थानांतरित कर पश्चिम बंगाल सरकार ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का कदम उठाया है.

कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर कई वर्षों से होने वाली मुख्य ईद की नमाज को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शिफ्ट करके यातायात व्यवस्था को बाधित होने से बचाने के लिए सरकार के इस फैसले का मुस्लिम प्रमुख धार्मिक नेताओं ने भी सराहना की है. प्रसिद्ध नखोदा मस्जिद के इमाम ने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड रेड रोड से महज आधा किलोमीटर दूर है और ज्यादा खुली जगह वहां मौजूद है.

kolkata red road eid namaz shifted to brigade parade ground Suvendu  Adhikari Red Road Kolkata history | रेड रोड पर सन्नाटा, ब्रिगेड में नमाज; शुभेंदु  सरकार के एक फैसले ने बदल दी

कोलकाता की रेड रोड सिर्फ एक प्रमुख सड़क ही नहीं है, बल्कि इसका इतिहास बेहद चौंकाने वाला है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल एक इमरजेंसी रनवे के रूप में किया जाता था. रॉयल एयर फोर्स (RAF) के लड़ाकू विमान उस समय इसी सड़क से उड़ान भरते और उतरते थे.

आज के समय में भी यह सड़क उत्तर और दक्षिण कोलकाता को जोड़ने वाला सबसे मजबूत ‘VIP कॉरिडोर’ है. प्रशासनिक, सैन्य और आपातकालीन दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. अगर आज भी इसे कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया जाए तो मानों की कोलकाता की सांस ही थम गयी हो.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m