Shubman Gill’s record: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीरीज में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने पहले वनडे में शतक और दूसरे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा। तीसरे मैच में सिर्फ एक रन पर आउट होने के बावजूद गिल ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले किसी भारतीय कप्तान के नाम नहीं था।

गिल ने पूरी सीरीज में 334 रन बनाए और तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर को पीछे छोड़ दिया। टेलर ने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 310 रन बनाए थे।

167 की औसत से 334 रन, दो शतक भी लगाए

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में गिल ने तीनों मैचों में बल्लेबाजी की। उनके खाते में 334 रन आए और उनका बल्लेबाजी औसत 167 रहा। इस दौरान उन्होंने दो शतकीय पारियां खेलीं।

गिल अब वनडे की तीन मैचों की सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में ब्रेंडन टेलर के अलावा शे होप, बाबर आजम और कुर्रम खान जैसे नाम भी शामिल हैं।

टॉप-5 में बाबर आजम भी

तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में गिल शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

खिलाड़ीटीमरनविपक्षीसाल
शुभमन गिलभारत334वेस्टइंडीज2026
ब्रेंडन टेलरजिम्बाब्वे310न्यूजीलैंड2011
शे होपवेस्टइंडीज278भारत2026
बाबर आजमपाकिस्तान276ऑस्ट्रेलिया2021
कुर्रम खानयूएई270अफगानिस्तान2014

गिल से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में किसी भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 263 रन बनाए थे।

प्लेयर ऑफ द सीरीज में भी गिल ने बनाया खास मुकाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह उनके वनडे करियर का सातवां ऐसा पुरस्कार है। इसके साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली, युवराज सिंह और एमएस धोनी की बराबरी कर ली।

खास बात यह है कि गिल ने यह उपलब्धि सिर्फ 70 वनडे मैचों में हासिल की है। वहीं युवराज ने 304, गांगुली ने 311 और धोनी ने 350 वनडे खेलने के बाद सात-सात बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था।

गिल ने इस मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम वनडे में छह प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हैं।

सचिन सबसे आगे, विराट दूसरे नंबर पर

वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर अब भी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 463 वनडे मैचों के करियर में 15 बार यह अवॉर्ड जीता। विराट कोहली 317 मैचों में 12 पुरस्कार के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

गिल सात पुरस्कारों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथ युवराज सिंह, सौरव गांगुली और एमएस धोनी भी सात-सात पुरस्कार के साथ इस सूची में हैं।

दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि गिल ने केवल 22 वनडे सीरीज में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है। धोनी ने 80, गांगुली ने 75 और युवराज ने 71 वनडे सीरीज खेलने के बाद इतनी बार यह सम्मान हासिल किया था।

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले भारतीय

खिलाड़ीवनडे मैचसीरीजप्लेयर ऑफ द सीरीज
सचिन तेंदुलकर46310815
विराट कोहली3177912
शुभमन गिल70227
युवराज सिंह304717
सौरव गांगुली311757
एमएस धोनी350807
रोहित शर्मा291796
रवि शास्त्री150414
नवजोत सिंह सिद्धू136424
सुनील गावस्कर108303

गिल के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने एक साथ दो बड़े आंकड़े अपने नाम किए। कप्तान के तौर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड और वनडे में सातवीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान दोनों उपलब्धियां उनके खाते में जुड़ गईं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H