राकेश कथूरिया, कैथल. गुहला-चीका/कैथल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में 17 मई को अंबाला के शहजादपुर अनाज मंडी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मिजोरम राज्यपाल जनरल वी.के सिंह तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को गांव अगोंध, कसौर, पीडल, भुना, ककहेडी, पाड़ला और गोहरां खेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन दे रहे थे। मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं आमजन भाग लेंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। राज्य सरकार महापुरुषों की जयंती को सम्मान पूर्वक मनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि नई पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष और देश के प्रति योगदान की जानकारी मिल सके।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाईयों पर पहुँचाया है। भारत देश का डंका पूरे विश्व में बजता है। भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का एक लक्ष्य रखा है, जिसके लिए देशवासियों को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का आह्वान किया कि कई देशों में युद्ध चल रहा है और डीजल और पेट्रोल जैसी कई चीजें भारत दूसरे देशों से आयात करता है। इसलिए हमें अपने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए पेट्रोल व डीजल का फिजुल खर्च बंद करें और सार्वजनिक वाहनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ईंधन की खपत को कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में डीएपी, उर्वरक व अन्य पेस्टिसाइड का भी कम उपयोग करें। क्योंकि ऐसी खेती करने से इसका असर अनाज पर आता है और कई कैंसर जैसी बीमारियां पनपती है। इसलिए किसानों को अब प्राकृतिक खेती की तरफ भी चलना होगा। किसान देसी गाय पालें, जिस पर सरकार द्वारा 30 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाता है। इसके बाद वे गाय के गोबर से खाद तैयार करें और उसे अपने खेतों में डालें। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और बीमारियां भी कम होंगी। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, इसके लिए प्रदेश में 10 मंडियां भी बनाई जाएंगी, ताकि किसानों को लाभ व सुविधा मिले।
- Raipur Breaking: बम बनाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- सरकारी सिस्टम की मर्यादा पर सवाल: ईई ने ड्राइवर पर की गालियों की बौछार, SDM को भी नहीं छोड़ा, बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
- मुस्लिम युवक से पिटाई मामले ने पकड़ा तूल: समाज ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज
- ‘आज अर्थव्यवस्था क्यों लड़खड़ा गई…’, अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- प्रधानमंत्री की अपील भाजपा के पतन का ऐलान
- PM मोदी की अपील का असर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया निर्णय

