SI Paper Leak: राजस्थान की 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। याचिकाकर्ता कैलाश चंद शर्मा ने राजस्थान हाईकोर्ट की डिविजन बेंच के हालिया आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की है। यह याचिका शुक्रवार सुबह 4:07 बजे दाखिल की गई।

हाईकोर्ट में क्या हुआ था
3 सितंबर को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने एसआई भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने अपील की। 8 सितंबर को डिविजन बेंच ने सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच का आदेश फिलहाल रोक दिया और कहा कि भर्ती पूरी तरह से रद्द नहीं की जा सकती, क्योंकि चयन और नियुक्तियां पहले ही हो चुकी हैं। साथ ही, सरकार भी भर्ती रद्द करने के पक्ष में नहीं थी।
सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी
सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों की ओर से कैविएट भी दाखिल की गई है। इसका मकसद यह है कि अदालत उनकी बात सुने बिना कोई आदेश पारित न करे। आरपीएससी ने साल 2021 में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 859 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। परीक्षा के दौरान बड़े स्तर पर पेपर लीक की बात सामने आई।
जांच और गिरफ्तारियां
एसओजी की जांच में फर्जीवाड़े और पेपर लीक की पुष्टि हुई। इस घोटाले में आरपीएससी के एक सदस्य तक की भूमिका सामने आई। अब तक 50 से अधिक ट्रेनी एसआई और कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, बाद में कई लोगों को कोर्ट से जमानत भी मिल चुकी है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
