गुलशन कुमार, नारनौल। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक सिद्धार्थ यादव आज नारनौल पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नारनौल क्षेत्र को वीरों की भूमि बताते हुए इसे सैनिकों की खान के रूप में पहचान रखने वाला क्षेत्र बताया।

बोले- सैनिक परिवार से आता हूं

सिद्धार्थ यादव ने कहा कि वह स्वयं भी एक सैनिक परिवार से आते हैं। राजनीतिक विरासत को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें विरासत में ईमानदारी और लोगों का प्यार मिला है। वह इस विश्वास को निभाने के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

युवाओं को लेकर कही यह बात

युवाओं के मुद्दे पर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि वह हर कदम पर युवाओं के साथ खड़े हैं।

गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल के दौरे से चर्चाएं तेज

सिद्धार्थ यादव के लगातार गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल के दौरों को लेकर दक्षिण हरियाणा की राजनीतिक गलियों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके इन दौरों को लेकर अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, इन दौरों के पीछे उनकी आगामी राजनीतिक भूमिका क्या होगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लगातार दक्षिण हरियाणा के इन क्षेत्रों में उनकी सक्रियता आने वाले समय में किस राजनीतिक दिशा की ओर जाती है, इसका जवाब आगे सामने आएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m