जालंधर. श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज के मेले का सालभर लोगो को इंतजार रहता है. मेले को लेकर जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 25 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में होने वाले धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए हैं.
साथ ही हर आने जाने पर खास निगरानी रखी जा रही है. सिद्ध बाबा सोढल महाराज के मेले को देखते हुए 25 सितंबर को जालंधर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन जिले के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.
मंदिर के पास जैमर और बॉडी कैमरों से लैस पुलिसकर्मियों करेंगे
पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. मेले के लिये करीब 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. मंदिर के सामने कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जाएग. पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों के साथ निगरानी पोस्ट, क्यूआरटी, एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड तैनात किए गए हैं. मंदिर परिसर में मेटल डिटेक्टर और जैमर भी लगाए गए हैं. सुरक्षा के लिए बॉडी कैमरों से लैस पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सिविल कपड़ों में भी कर्मचारी तैनात रहेंगे. इसके अलावा लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जाएगी.
ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है. मंदिर के आसपास कुछ इलाकों को नो-एंट्री जोन बनाया गया है, जहां वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को पैदल ही जाना होगा. पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है.
- ऑपरेशन निश्चय : गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 111 किलो गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
- Mushtaq Khan Passes Away: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, 56 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- MP के लिए कल का दिन ऐतिहासिक: 21 साल बाद शुरू होगी लोक परिवहन बस सेवा, CM डॉ. मोहन ने जताई ख़ुशी
- स्टेटकॉन ‘2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद, नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन
- चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, कहा- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस


