पंजाब के श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर और गुरुद्वारा सोढल छावनी निहंग सिंघा में लाखों श्रद्धालुओं ने माथा टेका. बड़ी संख्यां में यहां लोग आए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया था साथी सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम किए गए थे.
जानकारी मिली है कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा सोढल छावनी निहंग सिंघा में भी माथा टेका और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल के साथ देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव है.
अनंत चौदस के अवसर पर शुरू हुए इस प्रसिद्ध मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पूरे क्षेत्र में चार सौ से अधिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लंगर लगाए गए हैं, जहां लाखों भक्तों ने लंगर खाया. मेला प्रबंधकों के अनुसार, मुख्य दिन लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के नतमस्तक होने का अनुमान है, जबकि दो दिन पहले से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचना शुरू हो गए थे. अनंत चौदस के दिन श्रद्धालु पारंपरिक धार्मिक रस्में पूरी करेंगे, जिसमें खेतड़ी अर्पित करना और मंदिर में चौदह रोट का प्रसाद चढ़ाना शामिल है.
इस अवसर पर उनके साथ सोढल सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज चड्ढा, पूर्व विधायक केडी भंडारी, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पायलट और शिरोमणि अकाली दल के महासचिव मनिंदर पाल सिंह गुंबर समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं.
- 60% आपका, 40% सरकार का! पुरखों की याद में काम कराने पर यूपी सरकार की बंपर स्कीम, लिस्ट में ये काम शामिल
- ग्वालियर में टला प्रदर्शन: ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा स्थल पर दिखा भारी पुलिस पहरा, हालात पूरी तरह सामान्य
- दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, घर से चरस और डायल्यूटेड ड्रग्स बरामद; लग्जरी SUV भी जब्त
- पुलिस थाने में युवक ने निगला जहर, पुलिसकर्मी और पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप; मचा हड़कंप
- जयपुर से बीकानेर तक किसके सिर सजा मेयर का ताज? राजस्थान के 10 नगर निगमों की पूरी लिस्ट


