एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) के सर से पिता का साया उठ गया है. हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनके पिता सुनील मल्होत्रा ​​(Sunil Malhotra) का निधन हो गया है. अपने पिता को अंतिम विदाई देने एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं. जिसके बाद दिल्ली में सिद्धार्थ के पिता का अंतिम संस्कार हुआ है. परिवार के इस मुश्किल समय में एक्टर साथ देने और सहारा बनने के लिए कुछ दिन दिल्ली में ही रहेंगे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता की याद में लिखा पोस्ट

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्टर ने अपने पिता के साथ और उनकी अकेले की भी कई सारी फोटोज शेयर किया है. अपने इसी पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के निधन की जानकारी फैंस को दिया और एक लंबा नोट भी लिखा है.

Read More – Nikki Tamboli के नाम पर हो रही थी ठगी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लोगों को किया आगाह …

अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) ने कैप्शन में लिखा- ‘वह सच्चे, ईमानदार और कल्चर से जुड़े व्यक्ति थे. उन्होंने अपनी जिंदगी अपने मूल्यों पर जी, कभी समझौता नहीं किया. वह अनुशासित थे, लेकिन कठोर नहीं. ताकत थी, लेकिन घमंड नहीं. जिंदगी ने उनकी कई परीक्षाएं लीं, लेकिन वह हमेशा पॉजिटिव रहे. मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर शांत और साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी हार नहीं मानी, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई.’

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) ने आगे लिखा- ‘पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है. आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है. आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है. आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह कभी नहीं भर पाएगा. मैं आज जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से ही हूं. और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा. लव यू पापा.’

Read More – मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए Salim Khan, अस्पताल पहुंचे Salman Khan …

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक विलेन, मिशन मजनू, शेरशाह जैसी फिल्मों में काम किया है. फिल्म ‘शेरशाह’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. उन्होंने साल 2023 में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से शादी की और साल 2025 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया.