अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिला अस्पताल को तीन नए शव वाहन मिले है। सांसद राजेश मिश्रा ने सीएसआर मद से जिला अस्पताल को सौगात दी है। लेकिन नए वाहनों के मिलने के बाद अब इनके रखरखाव, ड्राइवर और संचालन की व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

सीधी जिला अस्पताल में पहले से उपलब्ध कई शव वाहन मेंटेनेंस और संसाधनों के अभाव में कंडम स्थिति में पहुंच चुके हैं। कई बार ड्राइवरों की कमी, डीजल और मरम्मत के अभाव में जरूरतमंदों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। ऐसे में सांसद राजेश मिश्रा की ओर से CSR मद से दिए गए तीन नए शव वाहन लोगों को बड़ी राहत देंगे।

ये भी पढ़ें: एमपी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू: वीकेंड में डॉक्यूमेंट अपलोड की डेडलाइन, अभ्यर्थियों को जल्द पूरा करना होगा ये काम

हालांकि, नए वाहनों की सौगात के साथ अब इनके रखरखाव, ड्राइवर और संचालन की व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अस्पताल प्रबंधन इन वाहनों के संचालन, रखरखाव और उपलब्धता को किस तरह सुनिश्चित करता है। ताकि भविष्य में लोगों को शव ले जाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m