पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह सिद्धू की अचानक खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पलात में तुरत भारती किया गया. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. हालात को देखते हुए उनकी सर्जरी करनी पड़ी. सिद्धू के परिवारवाले उनके स्वास्थ्य होने की राह देख रहे हैं.
खबर है कि बलकौर सिंह सिद्धू सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने जांच की थी. इसमें ही पता चला कि हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज सामने आया. इसके बाद तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई. फिलहाल उन्हें डॉक्टरो की निगरानी में रखा गया है. बलकौर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार सीने में दर्द महसूस कर रहे थे. उन्होंने पहले चंडीगढ़ के पीजीआई में भी जांच करवाई थी, लेकिन राहत न मिलने पर जयपुर में इलाज करवाने का फैसला लिया गया.

जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह राव की निगरानी में उनकी विस्तृत जांच हुई. रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की. इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इलाज के दौरान उनकी पत्नी चरण कौर और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद रहे.डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने और नियमित हेल्थ चेकअप करवाने की सलाह दी है.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
