लुधियाना: खन्ना पुलिस ने प्रेम वैष्णो ढाबा पर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शगनप्रीत के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को फतेहगढ़ साहिब के गांव चढ़ी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों को मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है। अनुमान है कि दोनों से पूछताछ में कई बातें सामने आ सकती हैं।
बता दें कि 1 मई को प्रेम वैष्णो ढाबा पर फायरिंग कर फिरौती मांगी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले, जिनसे पता चला कि विदेश में रह रहे शगनप्रीत सिंह के संपर्क में उसके माता-पिता लगातार थे। पुलिस का दावा है कि दोनों वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

