चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला के मैनेजर रहे शगनप्रीत सिंह के माता-पिता ने फिर हाईकोर्ट में दस्तक दी है। दलजीत कौर और सौदागर सिंह ने याचिका में खन्ना पुलिस पर प्रताड़ना और फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है।
कोर्ट ने याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 24 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। दलजीत कौर और सौदागर सिंह ने बताया कि वे वरिष्ठ नागरिक हैं और उनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। यदि डॉनी बल गैंग की ओर से किसी को फिरौती की कॉल आती है तो पुलिस बिना किसी पुख्ता सबूत के उनके परिवार को मामले में नामजद कर देती है।
पुलिस ने देर रात दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश किया और कार्रवाई की। वे पहले ही शगनप्रीत को अपनी संपत्ति और परिवार से बेदखल कर चुके हैं। बुजुर्ग दंपती ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामलों से नाम हटाने के नाम पर पुलिस रिश्वत मांग रही है। उन्होंने डीजीपी से शिकायत की थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। दो मामलों में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, पर तीसरे मामले में सौदागर सिंह के साथ पत्नी दलजीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

दंपती इससे पहले अपने खिलाफ दर्ज मामलों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कोर्ट का रुख कर चुके हैं। उस मामले में भी अदालत पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर चुकी है, जो अभी विचाराधीन है।
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला

