मोहाली। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई एक बार फिर से चर्चा में है। बता दें कि कनाडा के टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला के पहले होलोग्राम शो के दौरान छोटा सिद्धू अपने बड़े भाई की तरह थापी मारता नजर आया जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। वहीं वह इस दौरान अपने पिस्टल चलाने जैसे इशारे करते हुए ‘ठायं-ठायं’ बोलता नजर आया जिले लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है और मुसेवाला के माता पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में छोटे मुसेवाला बेहद लोकप्रिय हुए हैं। इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक किया है, लेकिन यह वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल’ (LFHRI) ने इसे संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार, संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में LFHRI का कहना है कि एक वीडियो जो कि बाद में सामने आई है में दिख रहा है कि बच्चे के आसपास मौजूद बड़े लोग उसे हथियार जैसा इशारा करने के लिए उकसा रहे थे।
उनका कहना है कि ये सब बच्चे की मानसिक सेहत पर गलत असर डाल सकता है। संगठन द्वारा बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही माता-पिता को काउंसलिंग दिए जाने की भी बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- इमरान के बेटों से बात करना पड़ा भारी? PCB ने इन 2 दिग्गजों को कमेंट्री पैनल से ही कर दिया गायब, फैसले ने खड़े किए सवाल
- सावधान रहना क्योंकि भाजपा…फर्जी वोट जुड़वाने को लेकर अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कही बड़ी बात
- हरदा में फिर बारूद के जखीरे से मंडराया खतरा! स्कूल के पास मकान में भरे थे पटाखों के बक्से, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल, माता-पिता के खिलाफ शिकायत; जानें क्या है पूरा विवाद
- ब्रेकिंग : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

