मानसा। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में उनके पिता बलकौर सिंह आज अदालत में गवाही के लिये पेश हुए। गवाही पूरी न हो पाने के कारण अदालत ने अगली तारीख 16 जनवरी तय की है। इस दौरान मूसेवाला की आखिरी सवारी रही गोलियों से छलनी थार गाड़ी भी अदालत में पेश की गई। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया सहित 26 अन्य आरोपियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी दी।
बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है और वह निडर होकर न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने शूटरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बजाय शारीरिक रूप से पेश करने की अपील भी की।
READ THIS :-
इसके अलावा मोहाली में कबड्डी मैच के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या को मूसेवाला की हत्या का बदला बताने वाले आरोपों पर बलकीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी पता नहीं है और वह केवल न्याय की लड़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
- हरियाणा में डेंगू का बढ़ा खतरा: 3 महीने में 800 नए मरीज मिले, पंचकूला बना प्रदेश का हॉटस्पॉट
- AICC महासचिव वेणुगोपाल ने दी चेतावनी, कहा- CEC के पद से हटाने तक जारी रहेगा कांग्रेस नेतृत्व वाला आंदोलन
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल
