सिद्धू मुसेवाला को दुनिया छोड समय हो गया लेकिन आज भी उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें नहीं भूल पाए हैं। उनकी मां उन्हें याद करते रहती हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपने बेटे के साथ खड़ी हुई थी। तस्वीर बहुत प्यारी है लेकिन कुछ लोगों के यह रास नहीं आई और उन्होंने इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है इस पर आपत्ति जताते हुए सिद्धू की मां ने फिर से एक पोस्ट शेयर किया है।
पोस्ट में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल करके सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर से पगड़ी हटाई गई है।
पोस्ट में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि “बराबरी न कर सको तो बदनामी शुरू कर दो। जब मेरा बेटा यह सब सच्ची बातें स्टेज पर करता था। तो कुछ लोग उसका विरोध करते थे। पर मेरा बेटा सच बोलता था। मेरे बेटे की तस्वीर से पगड़ी हटा कर न सिर्फ पग की बल्कि पूरे पंजाबियत की बेअदबी की गई है।

सख्त एक्शन लेने की दी धमकी
उन्होंने आगे कहा ” AI की जो सुविधा मिली है उसे अच्छे काम में लगाओ, कुछ सीखो। मेरे जा चुके बेटे का मजाक उड़ा कर मेरा दिल मत दुखाओ। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- सारण MLC चुनाव: प्रचार का अंतिम दौर समाप्त, आनंद पुष्कर, राहुल राज और जयराम यादव के बीच कांटे की टक्कर!
- Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, 24 घंटे में बिकीं 92 हजार से ज्यादा टिकटें
- MP में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान: 25 अक्टूबर से गांवों में चौपाल लगाकर वोट चोरी के खिलाफ खोलेगी मोर्चा, मध्य प्रदेश से हो रही दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी
- स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही: प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क पर किया चक्का जाम
- रायपुर के बड़े कारोबारी की चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत, कमरे में मिली शराब और दवाइयां, कमरे में आई युवती से पुलिस कर रही पूछताछ

