लुधियाना: सिख समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले आरोपी चेतन शर्मा को लेकर पंजाब भर में निवाद नाराजगी है. उसे पकड़ने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. चेतन के नहीं मिलने पर पुलिस पार्टी ने आरोपी चेतन शर्मा को अपने घर में छुपाने और पुलिस की गिरफ्तारी से बचाने (पनाह देने) के आरोप में बड़ी कार्यवाही करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पिता के खिलाफ भी संगीन धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है. अब देखना है कि पिता के गिरफ्तारी के बाद चेतन बाहर निकलता है कि नहीं.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चेतन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा जो कि थाना सदर लुधियाना में दर्ज मुकद्मा नंबर 156 के तहत वांटेड है, अपनी गिरफ्तारी के डर से लगातार छुपता फिर रहा है. पुलिस को खबर यह भी मिली है कि आरोपी का पिता दिनेश शर्मा अपने भगोड़े बेटे को पुलिस से बचाने के लिए अपने घर में पनाह दे रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेड कर आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आपके9 बता दें कि इस पूरे मामले में पंजाब के सभी संगठनों में बेहद नाराजगी है. वहीं इस विषय में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर निहंग सिंहों ने लुधियाना की सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर दिया था और पुलिस कमिश्नर (CP) दफ्तर के बाहर भी जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था. उस समय माहौल को गरमाता देख पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का पक्का भरोसा दिया था, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई कर चेतन के पिता को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि मुख्य आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और बहुत जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा. पुलिस ने जनता से भी शांति बनाए रखने की अपील की है.
- जिस पर था भरोसा, वही निकला लूट का मास्टरमाइंड! अंबाला में सोना लूटकांड का खुलासा
- Pakistan Emergency: खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI का दावा- इमरान की पार्टी के नेता अफरीदी हुए गिरफ्तार
- नवरात्रि में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे योगी, किसानों को वितरित किए कृषि यंत्र, बेटियों को किया सम्मानित
- दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल, छत्तीसगढ़ से विधायक हुए रवाना, दीपक बैज ने कहा- 1947 की तरह आज लड़ी जा रही दूसरी आजादी की लड़ाई
- पटना में कट रही प्रॉपर्टी टैक्स की फर्जी रसीद, ठगी से बचाने को आगे आया नगर निगम, जानिए अपने वार्ड के शिविर का शेड्यूल

