तरनतारन। पंजाब के कई जेल में अपराधियों के पास से सिमकार्ड और जेल में मोबाइल फोन मिलने की घटना सामने आ रही है। सेंट्रल जेल गेइंदवाल साहिब में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिले है। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में कैदियों से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद हुई है। इसके बाद इस मामले में गोइंदवाल साहिब पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल के सहायक अधीक्षक हंस राज ने बताया कि जेल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत कैदी जोगिंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी काजीकोट से एक टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, कैदी असीस पुत्र विजय कुमार निवासी खेमकरण से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी लुधियाना से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम तथा नवप्रीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी घन्नूपुर काले से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम बरामद किया गया।

इसके अलावा और भी कई चीजें के मिलने की खबर सामने आई है। इन आरोपियों के खिलाफ गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन में जेल अधिनियम के तहत विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : दुर्गा विसर्जन बने सद्गुणों का जागरण, दशानन के साथ हो दस अवगुणों का दहन – संदीप अखिल
- 20 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Morning News Brief: परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का नया गेम! खरगे के पत्र का किरेन रिजिजू ने दिया जवाब; सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी प्रमुख रहा
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

