लोकप्रिय सिंगर राजवीर जवंदा का आज गुरुवार के दिन अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में उनके फैंस और गांव के लोग, नेता गण मौजूद थे। इस दौरान सभी का दुख साफ नजर आ रहा था। पत्नी, मां और बच्चों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। राजवीर करीब 10 दिनों तक वेंटिलेटर में रहने के बाद बीती बीते दिन अंतिम सांस ली थी।
गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकप्रिय सिंगर राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और गायक के परिजनों के साथ दुख साझा किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि राजवीर जवंदा ने पंजाब और पंजाबीअत के लिए जो अपार योगदान दिया, वह हमेशा याद रहेगा। सीएम भगवंत मान ने एक्स मतलब ट्विटर पर पोस्ट लिखकर बताया, ‘पंजाबी मातृभाषा के प्रसिद्ध फनकार राजवीर जवंदा का पिछले दिनों निधन हो गया, यह क्षति परिवार और संगीत जगत के लिए कभी ना पूरी होने वाली है। आज राजवीर जवंदा के पुश्तैनी गांव पोना (जगराओं) में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ दुख सांझा किया। दिवगंत आत्मा को वाहेगुरु अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
राजवीर जवंदा ने पंजाब और पंजाबीअत के लिए जो अपार योगदान दिया, वह हमेशा याद रहेगा। पत्नी ने किया था माना अशविंदर कौर ने सुबह ही कहा, ‘1300cc बाइक पर मत जाओ, खतरा है।’ राजवीर ने हंसकर टाल दिया। दोस्त ने बताया, ‘पत्नी-बच्चों के साथ शिमला टूर प्लान था। पति की मौत के बाद उनकी पत्नी और बच्चों मां की स्थिति खराब है कोई इस हादसे को भूल नहीं पा रहा है।

राजवीर जवंदा का करियर
राजवीर जवंदा ने अपने करियर का पहला एल्बम ‘मुंडा लाइक मी’ 2014 में लॉन्च किया था, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 2016 में आए ‘कल्ली जवंदा दी’ के साथ मिली। कंगना और मुकाबला जैसे उनके गाने हिट हुए और इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग दिए, जिनमें पटियाला शाही पैग, लैंडलॉर्ड, केसरी झंडा और सरनेम जैसे गाने शुमार हैं। इसके अलावा उन्होंने काका जी, जिंद जान और सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया।
- Today’s Top News: इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, नाबालिग ने भाई को बनाया बंधक, पान मसाला के दो ब्रांड जांच में मिले असुरक्षित, सरकारी स्कूलों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिषेक हैदराबाद एयरपोर्ट से अरेस्ट… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- उज्जैन में लोग खुद तोड़ने लगे अपना घर, मकान मालिकों को मिला था अल्टीमेट, जानिए पूरा मामला
- CM के बयान पर भड़के वकील: 22 जिलों में ‘GenZ’ अधिवक्ता खोलेंगे मोर्चा, बड़े आंदोलन की तैयारी
- Bihar Top News Today: समस्तीपुर में जमुई जैसा कांड, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, मां-बेटी की मौत
- UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, 18% GST पर सरकार कर सकती है समीक्षा

